महराजगंज के शिवांगी, नीतू और संदीप को राज्यपाल के हाथों मिला गोल्ड मेडल

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह मे महराजगंज के छात्र- छात्राओं का हुआ सम्मान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)l सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं को अपने-अपने विषय विभाग में सर्वोच्च अंक पाने के लिए गोल्ड मेडल राज्यपाल आनंदी बेन द्वारा प्रदान किया गया l
दीक्षांत समारोह में स्थानीय सोनपति देवी महिला पीजी कालेज में एम ए राजनीति विज्ञान विषय में सर्वोच्च अंक 1451/ 2000 प्राप्त करने पर मेधावी शिवांगी मिश्रा को राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। इस दौरान शिवांगी के माता-पिता नर्वदेश्वर मिश्रा और साधना मिश्रा उपस्थित रहें।जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज महराजगंज में प्राचीन इतिहास विषय में नीतू पटेल को सर्वाधिक अ अंक 1481/2000 प्राप्त करने पर राज्यपाल आनंदीबेन द्वारा गोल्ड मेडल व उपाधि देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के बीपीएड के छात्र संदीप को सर्वाधिक अंक 2511/3200 प्राप्त करने पर राज्यपाल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया । समारोह के दौरान उपस्थित इन दोनों महाविद्यालयों के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि कठिन परिश्रम करके आगे पहुंचे हैं।
जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज महराजगंज के डॉ अजय कुमार मिश्रा प्राचार्य, लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ राम पांडेय, सोनपति देवी महिला पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ हरि प्रकाश शर्मा, डॉ विजय आनंद मिश्रा, डॉ ज्योत्सना मिश्रा, डॉ नंदिता मिश्रा, डॉ के आर यादव, डॉ शान्ति शरण मिश्र, श्रवण पटेल ,प्रिया दुबे, तेज बहादुर वर्मा, गायत्री पटेल, शुभम प्रजापति,आराधना पांडेय, हरिओम पांडेय,सुमित्रा पांडेय ,दीपमाला पटेल,विनय पटेल, राजकिशोर पटेल, आदि लोगों ने बधाईयां दी है l

rkpnews@desk

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

3 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

4 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

6 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

7 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

7 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

7 hours ago