समस्त न्यायाधीशगण एवं बार एसोशिएसन ने स्वच्छता का लिए संकल्प

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द सिंह, के अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के परिसर में समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं बार एसोशिएसन के पदाधिकारी व विद्वान अधिवक्ताओं के साथ श्रम दान किया गया। जनपद न्यायाधीश के द्वारा स्वच्छता का संकल्प लेते हुए स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। उन्होने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है अपितु नागरिकों की सहभागिता से अधिक-से कचरा मुक्त वातावरण बनाना, एवं एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। जनपद न्यायाधीश के द्वारा समस्त कर्मचारियों को अपने-अपने न्यायालयों एवं अनुभागो को प्रतिदिन साफ एवं स्वच्छ रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद न्यायाधीश महोदय ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता आवश्यक है। अपने घर, कार्यालय को साफ-सुथरा रखना चाहिए और कहा कि स्वच्छता हेतु इस अभियान में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा, न्यायालय परिसर में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध किया गया कि वह कहीं भी गंदगी ना करें और इधर-उधर कूड़ा ना फैलाएं। उन्होने वहां उपस्थित आमजनमानस को स्वच्छता हेतु संकल्प दिलाकर वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जनपद न्यायालय के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोशिएसन के पदाधिकारी व विद्वान अधिवक्तागण के साथ न्यायालयकर्मी, वादकारी, तथा सफाई कर्मचारीगण द्वारा श्रम दान किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

2 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

3 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

6 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

6 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

6 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

6 hours ago