Categories: Uncategorized

शारदीय चैत्र नवरात्र आरंभ, सजें मां जगदम्बा के दरबार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शक्ति स्वरूपा मां भगवती की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू होगा। फरेंदा क्षेत्र आद्रवन के लेहड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर चैत्र नवरात्र में व्रत रहने के लिए महिलाएं उत्साहित हैं। वहीं शक्ति पीठों पर भक्तों की चहल -पहल भी बढ़ गई है। शक्तिपीठ परिसर में चुनरी, नारियल, फूल माला की दुकानें सज गई हैं। खास कर नगर के कालेज रोड स्थित दुर्गा मंदिर, चौंक क्षेत्र के सोनाडी़ देवी मंदिर, कामता चौराहा दुर्गा मंदिर, पकड़ी रेंज जंगल में स्थित बोकडा़ माता मंदिर पर भजन, संकीर्तन से माहौल आध्यात्मिक बन गया है। फरेंदा लेहड़ा मंदिर, के महंथ देवीदत्त पाण्डेय ने बताया कि मंदिर और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर की ओर से 28 सीसी कैमरा लगाया गया है मंदिर परिसर में चार थानाध्यक्षों 50 उप निरीक्षकों, 25 महिला आरक्षी, और 50 मुख्य आरक्षी तैनात किए गए हैं। मेले के आस -पास आठ बैरियर भी बनाए गए हैं। ताकि वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया जा सके। मंदिर के प्रबंधक भूपेंद्र पाण्डेय ने बताया कि 10 स्वयं सेवक व 15 समाजसेवी भी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। मंदिर के अंदर दूर -दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडार गृह मे भोजन बनवाया जाएगा। कोल्हुई, सोनौली , लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज, लेहरा एकसड़वा, पुरन्दरपुर, धानी, फरेंदा, भिटौली, सिसवा , परतावल, धर्मपुर, सिंदुरिया, मिठौरा, पुरैना ग्रामीण क्षेत्रों में चैत्र नवरात्र को लेकर धूम मची हुई है।वत्र रहने महिलाएं पूजा अर्चना की आवश्यक वस्तुएं खरीद रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

लेखपाल संघ ने आंदोलन का किया एलान

3 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा विरोध गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ…

2 hours ago

अक्टूबर में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में संचारी रोगों और दिमागी बुखार की रोकथाम…

2 hours ago

ब्लू ड्रम केस’ में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी; परिजनों ने उठाई फांसी की मांग

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड…

2 hours ago

टैक्स कम कराना है तो 20 हजार दो’—नगर निगम में रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

हाउस टैक्स घटाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत, महिला राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार…

3 hours ago

मां करती रही बेटी का इंतजार, घर के पास ही हादसे में चली गई 18 साल की तराना की जान

मृतक की फाइलफोटो घर से महज 100 मीटर पहले छात्रा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की…

3 hours ago

पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक, छात्राओं ने जाने अपने कानूनी अधिकार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्राओं को…

3 hours ago