Newsbeat

शाहजहांपुर: तेज आंधी से पांच बिजली के खंभे गिरे, गांव में छाया अंधेरा; लाइनमैन पर रिश्वत मांगने का आरोप

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) विकासखंड जैतीपुर के भिटारा गांव में आधी रात आई तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के दौरान गूलर का एक विशाल पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया, जिससे पांच बिजली के खंभे टूटकर धराशायी हो गए। घटना के बाद पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और क्षेत्र अंधेरे में डूब गया।

बिजली के खंभे और तार मुख्य मार्ग पर गिर जाने से आवागमन भी प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से प्रभावी मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

इस बीच जैतीपुर विद्युत विभाग में तैनात लाइनमैन रामशरण पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों एवं स्थानीय निवासी दीपक मिश्रा का आरोप है कि बिजली कनेक्शन, मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए प्रति घर ₹1000 की मांग की जाती है। उनका कहना है कि बिना पैसे दिए संबंधित कार्य नहीं किए जाते।

ग्रामीणों ने मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है। शिकायत के बाद अधिकारियों ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हालांकि, लाइनमैन पर लगाए गए आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने, सड़क पर गिरे खंभों और तारों को हटाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

5 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

5 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

6 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

6 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

6 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

6 hours ago