विद्यालय में किया गया विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय नगर स्थित दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज न्यू कॉलोनी देवरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया|जिसमें विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। छात्रों ने अपने-अपने प्रतिभा को इस प्रदर्शनी में मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने आये आगंतुकों को यह दिखाया कि विश्व में घटित हो रहे समस्याएं और उन समस्याओं का कैसे निपटा जाए, इसके बारे में जानकारी दी और उक्त विषय पर झांकी भी प्रस्तुत की। जिसमें स्मार्ट स्कूल,स्मार्ट हॉस्पिटल,स्मार्ट विलेज,स्मार्ट हिल स्टेशन तथा ड्रोन सिस्टम आदि प्रमुख थे।
उक्त अवसर पर अनिल कुमार त्रिपाठी (विज्ञान प्रचारक),इंद्र कुमार दीक्षित (पूर्व प्रधानाचार्य),विनोद मित्र (प्रवक्ता), रविशंकर गुप्त (पूर्व प्रवक्ता),रणजीत कुमार गौड़ एवं मनभरन जीआरपी इंस्पेक्टर एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कनक कांत मिश्र ने अपने प्रतिभागी छात्रों को साधुवाद देते हुए आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

6 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

6 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago