संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकती मिली लॉश

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार की सुबह सलेमपुर थाना क्षेत्र निवासी चिंता हरण शर्मा पुत्र रशीद गोपाल शर्मा निवासी की सागवन की पेड़ में फंदे से लटकती मिली लाश। चिंता हरण शर्मा सलेमपुर के महादहा चौराहे पर किराने की दुकान चलाते थे, इनकी तीन पुत्री है जिसमे बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है, दो पुत्रियां अविवाहित है परिवार के लोगो के अनुसार कल शाम को अपनी दुकान लगभग 7 बजे बंद कर के घर के लिए चले थे, अखिरी बार घर वालो से उसी समय बात हुई थी जिसके बाद लगभग 8 बजे घर वालो ने पुनः घर आने में बिलंब का कारण जानने के लिए फोन किया तो, फोन बंद बताने लगा जिसके बाद परिजन इनको ढूंढने लगे और परिजनों ने सलेमपुर थाने में भी संपर्क किया। जंहा इनको सुबह तक इंतजार करने की बात कही गई, लेकिन सुबह परिजनों को उनकी लाश रामपुर बुजुर्ग गांव के दक्षिण दिशा में एक सागवान के बगीचे में पेड़ से लटकती मिली। जिसके बाद सलेमपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस के मौजूदगी में लाश को फंदे से नीचे उतरा गया और पंचनामा कर के लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । परिजनों के अनुसार इनका गांव के ही कुछ लोगो से जमीन और पोखरी को लेकर विवाद चल रहा था,अतः परिजनों ने अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

8 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

8 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago