मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सरिता ने जीता गोल्ड मेडल

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष प्रदेश स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के मंडल स्तर की प्रतियोगिता में फतेह मेमोरियल इंटरमीडिएट कालेज तमकुहीराज की दसवीं की छात्रा सरिता निषाद ने 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर नाम रोशन किया है। गत 14 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के उक्त वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर सरिता ने 15 अक्टूबर मंगलवार को गोरखपुर के महंत अवैद्यनाथ महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम जंगल कौड़िया में, आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जगह सुरक्षित किया था। जिला स्टेडियम में तैनात कोच दुर्गावती देवी के नेतृत्व में गई धाविकाओं की टीम में से सरिता ने उक्त 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुरक्षित कर लिया है। दुदही के सरगटिया करनपट्टी निवासी वीरेंद्र निषाद व हीरमती की पुत्री सरिता उडनपरी उपनाम से विख्यात है। इसके पूर्व सरिता ने बेसिक बाल क्रीड़ा के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लगातार दो बार मंडल का प्रतिनिधित्व किया जबकि माध्यमिक खेल के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गत वर्ष रजत पदक प्राप्त किया था। सरिता की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य रमेश सिंह, प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, कोच दुर्गावती देवी,  धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनीता कुशवाहा आदि ने बधाई दी है।

Karan Pandey

Recent Posts

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

8 minutes ago

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले विजय प्रताप यादव, मुलाकात के बाद बोले- मिली नई ऊर्जा

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…

1 hour ago

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

3 hours ago

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

3 hours ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

4 hours ago