सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।दीपावली व छठ पूजा को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के बाद स्थानीय तहसील प्रशासन ने पटाखा दुकानदारों के लिए सख्त आदेश जारी कर दुकानों पर कम पटाखा रखने का निर्देश दिया है । कहा है कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । पत्र जारी कर दीपावली से एक सप्ताह पहले वाले आतिशबाजी बेचने वाले दुकानदारों को अवगत कराया है की अपना लाइसेंस एक सप्ताह वाले ले लें उसके बाद नहीं जारी किया जाएगा। पटाखा से होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शासन द्वारा 03 अक्टूबर से सात दिन तक का विशेष अभियान भी चलाया है । उप जिलाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि लाइसेंस लेने वाले केदुकानदारों को सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही दुकान लगाई जाएगी । प्रति दुकान 8 से 10 फीट की दूरी पर स्थापित होगी । दुकानदार अपनी दुकानों पर अधिक 5 किलो से 10 किलो तक ही पटाखा रख सकते हैं जो एक्स्ट्रा पटाखे होंगे वह अपने गोदाम पर रखे रहेंगे इससे घटना कम होने की संभावना रहेगी । तहसील क्षेत्र में कोई अनुज्ञप्ति प्राप्त (लाइसेंसी धारक) पटाखा / आतिशबाजी विक्रेता नहीं है। तहसील सिकन्दरपुर पअन्तर्गत कोई अवैध पटाखा निर्माण सम्बन्धी कारखाना अवैध भण्डारण नहीं होगा अगर कोई पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कारवाई की जाएगी।
अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…
गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…
सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…
एक ही जगह 6 घंटे में दो हादसे, पहले श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी फिर…
समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…