Categories: खेल

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ भारत चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले भारतीय टीम 2007, 2014 और 2024 में फाइनल में जगह बना चुकी है।

सैमसन की शानदार पारी

भारत के लिए संजू सैमसन ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 42 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 89 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
ईशान किशन ने 39 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43 रन की तेज पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया।

बेथेल का शतक भी नहीं दिला सका जीत

254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 95 रन पर चार विकेट गिर गए। इसके बाद जैकब बेथेल ने विल जैक्स के साथ मिलकर पारी संभाली।

बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। हालांकि उनकी यह पारी भी इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सकी।

ये भी पढ़े – होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

बुमराह और अक्षर ने पलटा मैच

मैच के अहम मोड़ पर जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने भारत को वापसी दिलाई। बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण ओवरों में रन रोककर दबाव बनाया। वहीं अक्षर पटेल ने दो शानदार कैच पकड़कर इंग्लैंड की उम्मीदों को झटका दिया।

भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

आखिरी ओवर में रोमांच

इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे। भारत की ओर से शिवम दुबे ने आखिरी ओवर डाला। पहली गेंद पर जैकब बेथेल रन आउट हो गए, जिससे मैच पूरी तरह भारत की ओर झुक गया। हालांकि जोफ्रा आर्चर ने दो छक्के लगाए, लेकिन इंग्लैंड जीत से दूर रह गया।
भारत ने 7 रन से मुकाबला जीतकर टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली।

ये भी पढ़े – राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

Karan Pandey

Recent Posts

विकास की दौड़ में बुजुर्ग पीछे क्यों छूट रहे हैं?

माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…

16 minutes ago

मौत का जाम…!

सागर की धरती रो पड़ी, आँखों में है नमी,किसने घोला ज़हर, बाँटी हैं मौत की…

29 minutes ago

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

13 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

13 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

13 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

13 hours ago