फुटबॉल स्टेडियम के लिए बरहज की छात्रा की पहल बनी चर्चा का विषय

बरहज की बेटी पल्लवी ने उठाई फुटबॉल स्टेडियम की मांग, बोलीं- “सपनों को चाहिए मैदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा खेल डेस्क)। खेल प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में बरहज की एक छात्रा ने भावुक अपील करते हुए नगर पालिका प्रशासन से फुटबॉल स्टेडियम बनवाने की मांग की है। छात्रा पल्लवी पाठक ने नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा है कि बरहज में फुटबॉल खेलने वाले बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सुविधाओं और उचित मैदान के अभाव में कई प्रतिभाएं अपने सपनों को अधूरा छोड़ने को मजबूर हैं।
पल्लवी ने अपने पत्र में बताया कि वह स्वयं फुटबॉल खिलाड़ी बनने का सपना देखती हैं। उन्होंने लिखा कि बरहज में यदि एक छोटा सा फुटबॉल स्टेडियम बन जाए तो यह केवल खेल का मैदान नहीं होगा, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने वाला केंद्र बनेगा। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से अनुरोध करते हुए कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए बरहज में फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण की पहल की जाए। पल्लवी की इस मांग को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में भी सकारात्मक चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि खेल मैदान बनने से बच्चों को बेहतर वातावरण मिलेगा और वे नशे व अन्य गलत गतिविधियों से दूर रहकर खेलों की ओर आकर्षित होंगे।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि बरहज जैसे कस्बे में खेल सुविधाओं का विकास समय की जरूरत है। फुटबॉल स्टेडियम बनने से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास का अवसर मिलेगा, बल्कि भविष्य में प्रतियोगिताओं और खेल आयोजनों का रास्ता भी खुलेगा।
पल्लवी पाठक की यह पहल अब क्षेत्र में खेल जागरूकता और युवाओं के सपनों की आवाज बनती नजर आ रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

20 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

22 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

23 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago