यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में UP Eco Tourism App लॉन्च किया गया है। यह ऐप प्रदेश के विभिन्न प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराएगा, जिससे पर्यटक आसानी से जंगलों, नदियों, झरनों और वन्यजीव अभयारण्यों से जुड़े पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री Jaiveer Singh ने बताया कि डिजिटल युग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित यह ऐप पर्यटन क्षेत्र में एक नई पहल है। इसके माध्यम से पर्यटक प्रकृति के करीब पहुंचने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह ऐप शुरुआती चरण में है और समय-समय पर इसमें नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।

मोबाइल ऐप के जरिए उपयोगकर्ता प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसमें फोटो, वीडियो, मार्ग विवरण, आसपास के प्रमुख आकर्षण, गंतव्य तक पहुंचने के रास्ते और यात्रा के लिए उपयुक्त समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय उद्यान, वेटलैंड्स, नेचर ट्रेल्स, फॉरेस्ट सर्किट, ग्रामीण पर्यटन और नदी आधारित गतिविधियों को भी आसानी से खोजा जा सकेगा।

ऐप में जीपीएस आधारित स्मार्ट मैप्स और नेविगेशन फीचर भी जोड़े गए हैं, जिससे पर्यटक अपनी लोकेशन के अनुसार नजदीकी इको टूरिज्म स्थलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। टर्न-बाय-टर्न दिशा-निर्देश और ऑफलाइन मैप की सुविधा कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी।

ये भी पढ़े- होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

इसके साथ ही ऐप में एआई आधारित इटिनेररी प्लानर की सुविधा दी गई है, जो उपयोगकर्ता की रुचि, उपलब्ध समय और स्थान के आधार पर व्यक्तिगत यात्रा योजना तैयार करता है। कम्युनिटी और रिव्यू सेक्शन के जरिए यात्री अपने अनुभव साझा कर सकते हैं और अन्य पर्यटकों की राय भी पढ़ सकते हैं।

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ऐप में एसओएस इमरजेंसी फीचर भी शामिल किया गया है। इसमें एक-टैप अलर्ट, ऑटो लोकेशन शेयरिंग, आपातकालीन संपर्क सूची और ऑफलाइन एसएमएस सपोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही रियल-टाइम नोटिफिकेशन के माध्यम से मौसम संबंधी अलर्ट, नए पर्यटन स्थलों की जानकारी और आवश्यक सलाह भी मिलती रहेगी।

बताया गया कि इस ऐप का उद्देश्य पर्यटकों को एक ही मंच पर प्रदेश के सभी इको टूरिज्म स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने समय का बेहतर उपयोग करते हुए आसपास के अन्य प्राकृतिक स्थलों के बारे में भी जान सकें। फिलहाल यह ऐप अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है और Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। जल्द ही इसे हिंदी भाषा और iOS प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़े – सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

Karan Pandey

Recent Posts

गैर जमानती वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष…

13 minutes ago

अवैध खनन पर कोल्हुई पुलिस का शिकंजा, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

विशेष अभियान के तहत कार्रवाई, वैध अभिलेख न मिलने पर वाहन को किया गया सीज…

21 minutes ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग किशोरी…

25 minutes ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: विधायक गणेश चंद्र चौहान

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 262 मामलों में 30 का मौके पर निस्तारण संत कबीर…

28 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं चार अधिकारियों को नोटिस

मौके पर बने तीन राशन कार्ड, राजस्व व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की भी कराई जाय धारा…

32 minutes ago

समाधान दिवस में डीएम सख्त, दो कानूनगो व दो लेखपालों से मांगा स्पष्टीकरण

45 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण, भूमि विवादों और आईजीआरएस मामलों के गुणवत्तापूर्ण…

35 minutes ago