Categories: Uncategorized

ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के प्रति किया जागरूक

हरैया/बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था पहल एक सोच फाउंडेशन,बस्ती की ओर से जिले के हरैया विकास खंड के गाजीपुर गांव में आयोजित जागरूकता शिविर में पंचायत की पढ़ी लिखी बेरोजगार महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने और ग्रामीण महिलाओं को साक्षर करने के प्रति जागरूक किया गया।
संस्थाध्यक्ष प्रमिला निषाद ने पढ़ी लिखी बेरोजगार महिला सदस्यों को अपने निजी कारोबार को बढ़ावा देकर जीवन संवारने की सीख दी।
उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं। अगर पुरूष अपना तथा परिवार का गुजारा चलाने के लिए निजी कारोबार तथा स्वरोजगार को बढ़ावा दे सकते हैं। तो महिलाएं भी इन्हीं व्यवसायों को अपना घर गृहस्थी जीवन सुखद बना सकती है।
उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण महिलाओ का जीवन संवारने के लिए कई प्रकार के स्वरोजगारों के प्रति जागरूकता का प्रसार किया जा रहा है। यही नहीं ट्रस्ट द्वारा आने वाले समय में अनेक प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। इसके द्वारा ग्रामीण युवाओं, युवतियों और महिलाओं को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से उनको अपने मनपसंद रोजगार को चुनने में मदद भी की जाएगी।
ग्रामीण अंकिला सिंह के आवास पर आयोजित जागरूकता शिविर में प्रमुख रूप से वंदना शर्मा, नेहा सिंह, मीनाक्षी देवी, लक्ष्मी देवी, विजया कुमारी, पूजा शर्मा, गौरव कुमार अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

3 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

4 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

4 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

4 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

4 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

6 hours ago