बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
एक वर्ष पहले बैरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव से फरार हुए नबालिग प्रेमी युगल बुधवार को अचानक थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने किशोरी को आवश्यक लिखा पढ़ी व चिकित्सीय परीक्षण के बाद परिजनों को सौंपने के साथ ही किशोर को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
20 जुलाई 2023 को किशोरी की मां द्वारा गांव के ही एक किशोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। एक साल बाद पुलिस के दबाव पर किशोर किशोरी को किशोर के परिजनों ने हरियाणा के गुड़गांव से पकड़कर बुधवार को बैरिया थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। आरोपी किशोर के खिलाफ 363, 366 के साथ-साथ पुलिस ने 376 व पास्को एक्ट की बढ़ोतरी कर दिया है।
More Stories
पूर्व भाजपा मण्डल नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान
गोजए और प्रेस क्लब गोरखपुर का संयुक्त आयोजन
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देवरिया सदर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास