संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, जिला क्षय रोग समिति, संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग भी की जाए।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान “आभा” आईडी एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन/राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आम जनमानस को संचारी रोगों के बारे में जागरूक किया जाएगा और उन्हें बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भवनाथ पांडेय, पीडी संजय कुमार नायक, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. महेंद्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, डब्ल्यूएचओ एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित चिकित्सालयों के एमओआईसी व अन्य सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l इबादत और कुर्बानी का त्योहार ईदुल जुहा (बकरीद) नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा…
मिशन डेमोग्राफी: अवैध घुसपैठ, आईएमडीटी एक्ट और भारत की बदलती जनसांख्यिकीय चुनौती भारत में जनसांख्यिकीय…
डीएम के विशेष प्रयास से खरीफ सीजन से पहले सिंचाई व्यवस्था हुई सुचारु महराजगंज(राष्ट्र की…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बढ़ते साइबर अपराध और मोबाइल गुम होने की घटनाओं के बीच महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…