वृक्ष लगाना सेवा, उसका संरक्षण साधना: चारु चौधरी

संतकबीरनगर में 29.78 लाख पौधों का रोपण

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि “वृक्ष लगाना सेवा है और उसका संरक्षण साधना है।” उन्होंने विकासखंड बघौली के ग्राम बरईपार में हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ और बरगद) का पौधा रोपित कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर आधारित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया। अभियान के तहत जनपद में वन विभाग सहित विभिन्न विभागों के सहयोग से 29.78 लाख पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने पाकड़, विधायक ने आम तथा जिलाधिकारी ने अमरूद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प भी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधों का संरक्षण ही वृक्षारोपण अभियान की वास्तविक सफलता है।
मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपदवासियों से वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और अन्य नागरिकों को आम एवं सहजन के पौधे उपहार स्वरूप वितरित किए गए। वहीं, जनपद की सभी तहसीलों, विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा अन्य सरकारी संस्थानों में भी वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपजिलाधिकारी हृदय राम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य हनुमान कनौजिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

3 hours ago

महराजगंज में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का कॉस्मेटिक सामान बरामद; दो गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

4 hours ago

साइबर ठगी में पीड़ित के खाते में खोराबार पुलिस ने वापस कराए 40 हजार रुपये

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार…

4 hours ago

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

9 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

10 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago