एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नगर निगम गोरखपुर द्वारा रविवार को राप्ती ईको पार्क (एकला बांध) पर “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अंतर्गत विशाल वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन ने स्वयं पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की और हरित व स्वच्छ गोरखपुर बनाने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान ईको पार्क परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कुल 5,567 पौधे रोपे गए। अभियान में नगर निगम की टीम, सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरणविदों, पार्षदों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खास बात यह रही कि सफाई निरीक्षक, मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई मित्रों ने भी श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव व प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण विभाग के अधिकारी तथा जोनल अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह, ओम प्रकाश यादव व अनुष्का सिंह समेत नगर निगम की पूरी टीम मौजूद रही।
नगर निगम के अनुसार इस वृक्षारोपण का उद्देश्य राप्ती ईको पार्क को एक विकसित ‘ग्रीन जोन’ के रूप में स्थापित करना है। रोपे गए पौधों के संरक्षण और देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है।
महापौर ने कहा कि यह अभियान केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि पर्यावरण और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। वहीं नगर आयुक्त ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि जनभागीदारी के बल पर गोरखपुर को स्वच्छ व हरित शहर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी 80 वार्डों में भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है और नगर निगम अपने 65 हजार पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…
20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…
ब्यूटी एवं फैशन | लेखिका: रंजना अगर आप भी इस बार नवरात्रि में गरबा नाइट…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय बदलते मौसम का असर हमारी त्वचा और बालों पर साफ दिखाई…
सत्ता की सियासत, बयानबाजी और लोकतंत्र के दोहरे मापदंड पर तीखा व्यंग्य किसने किसको क्या…
वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…