नेचुरल फार्मिंग के लिए कृषि सखियों का प्रशिक्षण संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र, बगही में नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत कृषि सखियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषि सखियों को नेचुरल फार्मिंग की विद्या सिखाना था। जिससे वे क्षेत्र में चयनित किसानों में नेचुरल फार्मिंग के प्रति जागरूकता बढ़ा सकें और उनके साथ मिलकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे सकें।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार, डॉ. तरुण कुमार और डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने कृषि सखियों को नेचुरल फार्मिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान नेचुरल फार्मिंग के प्रगतिशील कृषक अरुण शरण पांडेय भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कृषि सखियां नेचुरल फार्मिंग की विद्या सीखकर क्षेत्र में चयनित किसानों के साथ मिलकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगी। इससे न केवल किसानों को लाभ होगा, बल्कि क्षेत्र की मिट्टी और पर्यावरण भी स्वस्थ बने रहेंगे।
इसी क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि जनपद में मृदा स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम अंतर्गत कुल 18000 मृदा नमूने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें खरीफ सीजन में कुल 14000 नमूने ग्रहण किए जाने हैं जिसके अंतर्गत आज दूसरे दिवस उपनिदेशक कृषि डॉक्टर राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार यादव एवं अध्यक्ष मृदा प्रयोगशाला राम गोपाल मौर्य के नेतृत्व में मृदा नमूना संकलित किए जाने का अभियान प्रारंभ किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

3 hours ago

करमैनी-बेलौली तटबंध पर बाढ़ तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…

3 hours ago

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

1 day ago

जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर एमएमटीटीसी का शॉर्ट टर्म प्रोग्राम आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)…

1 day ago

बीबीएयू में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ के तहत लगाए गए 8,500 पौधे, प्रदेश भाजपाध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार,…

1 day ago

वृक्ष लगाना सेवा, उसका संरक्षण साधना: चारु चौधरी

संतकबीरनगर में 29.78 लाख पौधों का रोपण संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग…

1 day ago