पौधारोपण के साथ समाप्त हुआ हर बूथ, एक पेड़ अभियान, कार्यकर्ताओं ने निभाई पर्यावरण की जिम्मेदारी

हर बूथ, एक पेड़ अभियान का समापन: बारीपुर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को समर्पित “हर बूथ, एक पेड़” अभियान का बरहज विधानसभा क्षेत्र में सफलतापूर्वक समापन किया गया। अभियान के अंतिम चरण में बारीपुर स्थित सुभाष आश्रम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व लोहिया वाहिनी बरहज विधानसभा अध्यक्ष रामकृपाल शुक्ल ने किया। इस अवसर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा छात्रों, युवाओं, किसानों, गरीबों और वंचित वर्गों के हितों की पक्षधर रही है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना समाजवादी सोच का मूल उद्देश्य है।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में प्रभावी नीतियों के माध्यम से युवाओं और किसानों को सम्मान दिलाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बरहज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बूथों पर जनसंपर्क कर लोगों को पौधे वितरित किए तथा उनकी देखभाल का संकल्प भी दिलाया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया गया।
समापन कार्यक्रम में सुभाष आश्रम के संस्थापक ऋषि पाण्डेय, सपा प्रदेश सचिव रामप्रकाश चौधरी, अशोक मालवीय, मोहित, नागेंद्र प्रजापति, आदित्य पाठक, विनोद यादव, काका चौधरी, हिमांशु, रामकृपाल शुक्ल, मातादीन गोंड सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago