बीबीएयू में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ के तहत लगाए गए 8,500 पौधे, प्रदेश भाजपाध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार, वन विभाग, मिशन लाइफस्टाइल फॉर इनोवेशन और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी रहे। इस अवसर पर सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल और लखनऊ के मंडल वन अधिकारी शितांशु पाण्डेय भी मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण प्रत्येक नागरिक की मूल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ और स्वच्छता जैसे अभियानों को जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बताते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का व्यापक वृक्षारोपण अभियान आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में जनआंदोलन बताया।
कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि बीबीएयू का ग्रीन कैंपस और समृद्ध जैव विविधता उसकी विशेष पहचान है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक शोधार्थी के लिए एक पौधा लगाना अनिवार्य किया गया है तथा शोध प्रबंध जमा करते समय उस पौधे के साथ जियो-टैग फोटो भी प्रस्तुत करनी होती है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर स्थित ‘समरस वन’ में अतिथियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और वन विभाग के अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। इस दौरान लगभग 8,500 पौधे लगाए गए, जिनमें आम, नीम, अमरूद, जामुन, मौसमी, सहजन सहित विभिन्न फलदार और छायादार प्रजातियां शामिल रहीं।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण विषयक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा अवध वन प्रभाग द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण भी किया। उन्होंने स्कूली बच्चों और अभिभावकों को आम एवं सहजन के पौधों का वितरण किया तथा चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गणेश वंदना पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।
वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में एनसीसी कैडेट्स और वनस्पति उद्यान के प्रभारी डॉ. रवि शंकर वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी, वन विभाग के अधिकारी, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

2 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

2 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago