पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जनपद देवरिया में 10 से 11 जुलाई तक आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। समापन सत्र में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं, जनहितकारी उपलब्धियों तथा संगठन की कार्यशैली से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि जागरूक और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा सकते हैं।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा, सेवा, सुशासन, जनसंपर्क, संगठन विस्तार और सरकार की उपलब्धियों जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष काली प्रसाद, विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को सफल प्रशिक्षण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…