जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर एमएमटीटीसी का शॉर्ट टर्म प्रोग्राम आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) की ओर से 13 जुलाई 2026 से “जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य” विषय पर आधारित शॉर्ट टर्म प्रोग्राम का ऑनलाइन शुभारंभ होगा। उद्घाटन सत्र पूर्वाह्न 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नई शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप शिक्षकों को सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के प्रति जागरूक, संवेदनशील और उत्तरदायी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य जैसे समकालीन विषयों पर प्रशिक्षण से शिक्षकों के ज्ञान, कौशल और दृष्टिकोण का विकास होगा तथा वे समाज और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत लक्ष्य-2 (जीरो हंगर), लक्ष्य-3 (अच्छा स्वास्थ्य एवं कल्याण) और लक्ष्य-13 (जलवायु कार्रवाई) पर केंद्रित है। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, जनस्वास्थ्य और सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से 75 से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को वैश्विक चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाते हुए उनके शिक्षण, शोध और विस्तार गतिविधियों में सतत विकास की अवधारणा को प्रभावी रूप से शामिल करना है।
शॉर्ट टर्म प्रोग्राम के कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश पाण्डेय (सहायक आचार्य, वनस्पति विज्ञान विभाग) हैं, जबकि कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अनिल द्विवेदी हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

56 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

1 hour ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

1 hour ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago