भटनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रामनवमी के अवसर पर हुआ गोष्ठी व सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन भटनी नगर के नुरीगंज बाजार में रामनवमी के अवसर पर भगवान राम के चरित्र पर शिक्षा और जिज्ञासा विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने अपने चरित्र के माध्यम से समाज को सदमार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके जीवन से यही सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा मिलती है कि लोग लोभ व पाप को त्याग कर परिवार व समाज हित मे जिए। कांग्रेस नेता डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज जो जातीय भेदभाव बढ़ रहा है, अगर मनुष्य भगवान राम के चरित्र का अनुसरण करें तो वह दूर हो सकता है, उन्होंने शबरी के जूठे बेर खाकर दिखा दिया कि प्रेम ही सर्वोपरि है। यही जिज्ञासा आज विस्तृत रूप से बढ़ाने की आवश्यकता है। भाजपा नेता रामेश्वर पांडेय ने कहा कि हमेशा अपने श्रेष्ठ जन का सम्मान ही करें, इसके लिए अगर वनगमन ही करना पड़े तो वह भी मंजूर है। कार्यक्रम के आयोजक लार्ड बुद्धा स्कालरशिप संस्थान के डायरेक्टर कुंदन सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर लोगों की मदद करने की सीख रामजी के जीवन से मिलती है।आप सभी का सहयोग मिलता रहा तो यह कार्यक्रम हमेशा होता रहेगा। गोष्ठी को विकास सिंह, शेषनाथ कुशवाहा, सत्यम पांडेय,राकेश,गोविंद नारायण मिश्र, पंकज श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, आर एन सिंह आदि ने सम्बोधित किया।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…