लखनऊ किसान-मजदूर महापंचायत में उठा आज़मगढ़ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का सवाल

महापंचायत का ऐलान किया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का मास्टर प्लान वापस ले सरकार

आजमगढ़/ लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)l राजधानी लखनऊ में शनिवार को इको गार्डन में आयोजित किसान-मजदूर महापंचायत में जोरदार तरीके से विभिन्न संगठनों के किसान नेताओं ने आज़मगढ़ अतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर जमीन छीनने के सवाल पर राज्यपाल को 9 सूत्रीय सौपेl ज्ञापन में आज़मगढ़ एयरपोर्ट विस्तारीकरण के नाम पर जमीन-मकान छीनने वाले मास्टर प्लान को वापस लेने की मांग की गई.
महापंचायत में नेताओं ने कहा की किसान-मजदूर, जमीन-मकान नहीं देना चाहते तो सरकार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का मास्टर प्लान वापस ले। पिछले दिनों होने वाले पुलिस उत्पीड़न की न्यायिक जांच करके दोषियों को सजा दी जाए, आंदोलनकारियों को राजभवन मार्च में शामिल होने से रोकने की कड़ी निंदा करते हुए, इसे संविधान दिवस पर अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला बताया।अम्बेडकर नगर के संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सत्यदेव पाल की पुलिसिया हाउस अरेस्टिंग की निंदा की गई।
गौरतलब हो कि खिरिया बाग से पहुंचे आंदोलनकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से लखनऊ में, आयोजित राजभवन मार्च में उन्हें शामिल नहीं होने के लिए प्रशासन ने दबाव बनाया. गांवों में पुलिस बल तैनात कर डर का माहौल बनाया गया. बहुत मुश्किल से किसान-मजदूर इको गार्डन लखनऊ पहुंच पाएl
जमीन-मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा के दुखहरन राम, राजेश आज़ाद, राजीव यादव, वीरेंद्र यादव, राम राज, राहुल विद्यार्थी, नन्दलाल, बचाऊ राम, राम जी सिंह, अरविंद मूर्ति, बलवंत यादव आदि नेता शामिल हुए.

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

13 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

13 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

13 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

13 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

13 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

13 hours ago