प्रधानमंत्री करेगे 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

हुब्बल्ली एजेंसी।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज, बृहस्पतिवार को यहां 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस वर्ष, राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुब्बल्ली में कर्नाटक सरकार के सहयोग से केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभावान युवाओं को अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए हर साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह देश के सभी हिस्सों की विविध संस्कृतियों को एक मंच प्रदान करता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना में बांधता है।’’ इस साल युवा महोत्सव का विषय ‘‘विकसित युवा, विकसित भारत’’ है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि सात दिवसीय इस आयोजन में 28 राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों के युवा शिरकत करेंगे और अपनी प्रतिभा की झलक दिखाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, यह महोत्सव युवा शिखर सम्‍मेलन का भी साक्षी बनेगा, जिसमें जी-20 और वाई-20 (युवा-20) आयोजनों से संबद्ध पांच विषयों अर्थात कार्य, उद्योग, नवाचार और 21वीं सदी के कौशलों का भविष्य, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, शांति निर्माण और सुलह, साझा भविष्य-लोकतंत्र और शासन में युवा तथा स्वास्थ्य एवं कल्याण पर पूर्ण सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

शिखर सम्मेलन में साठ से अधिक प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की भागीदारी होगी। इस दौरान कई प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों में लोक नृत्य और गीत शामिल होंगे, जो स्थानीय पारंपरिक संस्कृतियों को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित किए जाएंगे। गैर-प्रतिस्पर्धी आयोजनों में योगाथन शामिल होगा, जिसका उद्देश्य योग करने के लिए करीब 10 लाख लोगों को एकत्र करना है। इस आयोजन के दौरान राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा आठ स्वदेशी खेल और मार्शल आर्ट भी प्रस्तुत किए जाएंगे। अन्य आकर्षणों में खाद्य उत्सव, युवा कलाकार शिविर, एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज, स्पेशल नो योर आर्मी, नेवी और एयर फोर्स कैंप शामिल हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

14 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

15 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

15 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

16 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago