सादगी व ईमानदारी के प्रतीक थे लालबहादुर शास्त्री – डॉ.धर्मेन्द्र पाण्डेय


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री जी की पुण्य तिथि कांग्रेस कार्यालय पर सादगी के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई ।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री का सम्पूर्ण जीवन देश व समाज को समर्पित था ।
जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि सादगी व ईमानदारी के प्रतीक लालबहादुर शास्त्री देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का काम किया।उन्होंने सिद्धांत से कभी भी समझौता नहीं किया। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में शास्त्री जी ने जो योगदान दिया वह अविस्मरणीय है।युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा श्रोत इन्होंने पाकिस्तान को उसकी औकात बताने का काम किया।बरहज के ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि शास्त्री जी ने देश के सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी ।कार्यक्रम को जिला महासचिव चंद्रमोहन पाण्डेय, रामविलास तिवारी ,लालसाहब यादव, पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त, युवा कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी सत्यम पाण्डेय, चुन्नु श्रीवास्तव,सुच्चन खान,शोएब खान ,जितेन्द्र कुमार,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

10 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

22 minutes ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

43 minutes ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

54 minutes ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

1 hour ago

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

15 hours ago