बीएसएस परशुराम सेना ने प्रेम प्रतीक दुबे को किया सम्मानित

मऊ(राष्ट्र की परम्परा) बीएसएस परशुराम सेना के संगठनात्मक बैठक सरवां ग्रामसभा के एक विद्यालय में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएस परशुराम सेना उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष पं.अजीत कुमार पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात श्रीराम कथा वाचक रागिनी सरस्वती मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघठन के जिला संरक्षक पं गोपाल तिवारी नें किया। कार्यक्रम के दौरान संघठन के जिला प्रभारी पं प्रेम प्रतीक दुबे को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्य कुशलता और जनपद में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि व प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय नें कहा की आज के समय में ऐसे अराजाकतत्वों का हौसला प्रखर हो रहा है, जो की आये दिन ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक बयानबाजी करके अपनी राजनितिक रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं, पर ऐसे लोगों को शायद यह ज्ञात नहीं है की उनको मुहतोड़ जवाब देने के लिए बीएसएस परशुराम सेना सदैव तत्पर है। वहीं संगठन के पूर्वांचल प्रभारी पंकज पाण्डेय नें कहा की अगर ब्राह्मण समाज पर कोई भी अनावश्यक बयानबाजी करते पाया जाता है, तो हम उसपर प्रशासनिक, दण्डात्मक कार्यवाही करवाने के लिए सक्षम है। वहीं कार्यक्रम में परशुराम सेना मऊ के जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी व जिला संगठन मंत्री कृष्णा मिश्रा नें संगठन को मजबूत करने व स्वजातिय बन्धुओं को जागरूक करने पर जोर दिया। इस मौके पर परशुराम सेना आजमगढ़ मण्डल के मण्डल अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, जिला महामंत्री अजय त्रिपाठी, जिला मंत्री देव भूषण पाण्डेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव पाण्डेय, परशुराम सेना रानीपुर मऊ के ब्लॉक सचिव नितिन दुबे, प्रेम शंकर पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, विजय प्रकाश तिवारी, बृज किशोर पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago