रातभर जग कर खेतो की रखवाली कर रहे है किसान
झंगहा/ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) क्षेत्र के किसान इन दिनों छुट्टा पशुओं से ज्यादा नीलगायों के आतंक से परेशान हैं। किसान अपनी गाढ़ी पूंजी खेतों में लगाकर, रात भर जाग कर खेतों की रखवाली कर रहे हैं।पलक झपकते ही नीलगायों का झुण्ड फसलों को चट कर दे रहा है। क्षेत्र के झंगहा, बरही, कोना, सोनबरसा, करही, बरगदवां, सेमरौना, राजी जगदीशपुर, राजधानी, जंगल गौरी नंबर एक, अमहिया गांव के किसान रामनवल यादव, मणिंद्र यादव, सूर्य नारायण जायसवाल, बृजराज प्रसाद, हरि जायसवाल सहित तमाम लोगों ने बताया कि नीलगायों का झुण्ड फसल को जब चट करता है, तो पौधे उखड़ जाते हैं और खेतों में दौड़ने से भी नुकसान हो रहा है। लोगों ने बताया कि वर्तमान समय में खेती करना बहुत खर्चीला हो गया है, इसके बाद भी किसान तनमन से खेती करने में लगे हुए हैं। उनकी गाढ़ी कमाई बर्बाद हो रही है। अपने खेतों की फसल को बचाने के लिए खेतों को कटीले तार से घेराबंदी कर, खेतों की रखवाली तथा खेतों में पुतला खड़ा कर, पटाखे फोड़ कर नीलगायों को भगा रहे हैं, किन्तु इतने जुगाड़ के बाद भी किसानों की फसल नहीं बच रही है।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…