देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड नंबर 12 दुफेड़वा के पास में विगत 6 माह से बन रही नाले व सड़क में जलजमाव व उसमें बिजली का तार टूटकर गिरने से उसमे फैले करंट की चपेट में आने से एक गर्भवती मवेशी की मौत हो गई।
जानकारी देते हुए मुहल्लेवासी गाय के मालिक सुनेश्वर प्रसाद पुत्र बेचु प्रसाद ने बताया कि अक्सर यहां पर नल का पानी या बरसात होने की वजह से बरसात के पानी की वजह से जल जामो की समस्या कई माह से देखने को मिलती रही है जिसका आलम यह रहा कि आज बिजली विभाग के लापरवाही तथा नगर पालिका के द्वारा ध्यान न देने की वजह से दोपहर में मेरी गाय विगत लगभग 6 माह के बन रही आधी-अधूरी सड़क मे लगे पानी में बिजली के तार गिरने से उसमे करंट फैल गया था। जिसके चपेट मे आने से मेरी गर्भवती गाय की मौत हो गई।
सूचना पर नगर पालिका के लोगों ने मृत गाय का निस्तारण किया। वहीं सूचना पर पल्ला झाड़ते हुए मामले से अलग कर लिया। सुनेश्वर प्रसाद पुत्र बेचू प्रसाद ने बताया कि मौके पर आयी पुलिस ने भी यह कहकर पल्ला झाड़ते हुए नजर आयी की, पहले सदर कोतवाली देवरिया, एसडीम और बिजली विभाग के जेई को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराए, तब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…