श्रीजनकल्याणेश्वर मंदिर में मनी लड्डू गोपाल की छठी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पश्चात सनातन परम्परानुसार जन्म के छठे दिन लड्डू गोपाल की छठी लखनऊ के सैनिक नगर गली में स्थित श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर में धूम धाम से मनाई गई।
स्थानीय निवासियों व अनुराग शुक्ला की टीम के साथ पूरे भक्तिभाव से हारमोनियम, ढोल-मंजीरा व अन्य वाद्ययंत्रों के साथ भजन-कीर्तन-नृत्य कर सुमधुर संगीत के साथ सोहर गीतों सहित अनेक भजनों को प्रस्तुत किया।
इसके साथ ही विधि- विधान से श्री लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराते हुए बारी-बारी से दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से स्नान कराया। फिर उन्हें नये वस्त्र पहनाकर लाल रंग के आसन पर स्थापित किया।
भगवान को आचार्य पंडित बृजेश कुमार मिश्र ने पूजन अर्चन के साथ भगवान बाल कृष्ण को माखन, मिश्री और तुलसी दल का भोग लगाया गया।
इस अवसर पर आयोजित भंडारे में कढ़ी चावल तथा हलुआ का भगवान को भोग लगा सभी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। जिसे अति शुभ माना जाता है।
छठी संस्कार में मंदिर प्रबंध समिति के संस्थापक अध्यक्ष कर्नल आदि शंकर मिश्र, उपाध्यक्ष कैप्टन डीडी सिंह, कैप्टन जयराम ओझा, ओम प्रकाश, लेफ़्टिनेंट रामचंद्र सिंह, लेफ़्टिनेंट मोती लाल वर्मा, धर्मनाथ तिवारी, बीपी चौबे, अवधेश यादव, एके राय, वीएस उपाध्याय, आरके मिश्र, इंदू सिंह, शीला मिश्रा, शशी पांडेय, प्रियंका तिवारी, रश्मि त्रिपाठी, आशा राय, वंदना सिंह सहित शताधिक महिलाएं हर्षोल्लास भाव से भाग लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

8 minutes ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

16 minutes ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

27 minutes ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

39 minutes ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

47 minutes ago

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

4 hours ago