Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रभाकर बने देवरिया छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष: शुभचिंतक दिए बधाई

प्रभाकर बने देवरिया छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष: शुभचिंतक दिए बधाई

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

प्राप्त समाचार के मुताबिक बनकटा।विकास खण्ड क्षेत्र के नोनार पाण्डेय गांव निवासी प्रभाकर पाण्डेय को जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा देवरिया के मनोज यादव के संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा विनीत कुशवाहा ने देवरिया जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं इनके मनोनयन पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा व जिलाध्यक्ष मनोज यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।प्रभाकर पाण्डेय का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपा है उसपर हम खरा उतरने का काम करेंगे।पार्टी के रीति नीति व संगठन को और मजबूत करते हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्यासी को पूरे मनोयोग से जिताने का प्रयास किया जाएगा।जिला उपाध्यक्ष मनोनयन होने पर बिनोद पांडेय,अनिल गुप्ता,शेष मणि,राजू चौबे,पुनीत तिवारी, कुमार जायसवाल,अभय यादव,भास्कर पांडेय,विजय गुप्ता,आदि ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments