सूदखोरों के आतंक से गरीब किसान को गवानी पड़ी जान

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
ब्याज का पैसा ना देना गरीब किसान को पड़ा मंहगा और गवानी पड़ी जान
सूदखोरों के आतंक से मरा किसान,
सूदखोर ब्याज का पैसा के लिए आए दिन घर आते थे लेने और धमकी भी देते थे,
मृतक के भाई ने कहा कि मंगलवार को ₹10000 ब्याज का दिया ,शाम को लेने को कहा ,नहीं मिलेगा तो परिवार को उठा ले जाएंगे।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिला के रौनापार थाना क्षेत्र के छपिया टेकनपुर गांव निवासी राजकुमार यादव पुत्र सूर्यभान यादव उम्र 40 वर्ष का, मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे के लगभग शारदा सहायक खंड 32 नहर से उत्तर मीरा का पूरा गांव के सामने पेड़ में गमछा से लटका शव दिखाई दिया।
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दिया। स्थानीय लोग पहुंचकर देखा और उसकी पहचान बगल के गांव छपिया टेकनपुर के राजकुमार यादव के रूप में हुई। लोगों ने इसकी सूचना परिजन और पुलिस को दिया । पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने साथ थाने ले गई, शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल लिए भेज दिया।
मृतक का भाई अरविंद कुमार यादव का आरोप है कि यह मुंबई में ट्रक चलाते थे और उसी से परिजनों का जीविका चल रहा था।
मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री हैं पत्नी शर्मिला पुत्र अमित 15 वर्ष, अनु 12 वर्ष ,अंशिका 8 वर्ष और छोटी 5 वर्ष, माता का नाम उर्मिला है ।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
परिजनों का कहना है कि विगत 6 माह से कांखभार बाजार में सब्जी की दुकान कर परिवार का जीविकोपार्जन चलाते थे ।कुछ लोगों से ब्याज पर कर्ज ले लिया था। सूदखोर सुबह शाम दरवाजे पर आकर धमकी देते थे। पैसा ना देने पर पत्नी और बेटी बेटे को उठा ले जाने की धमकी दिया करते थे ।
आज एक बाइक से दो लोग सुबह आठ बजे आए और कहे की ब्याज का पैसा दीजिए, मृतक का भाई अरविंद ने ₹10000 इकट्ठा कर उन्हें दिया और वह धमकी देकर गए की शाम को 5:00 बजे तक फिर आऊंगा ।सूदखोरों के आतंक से भाई को जान देनी पड़ी। मृतक का भाई अरविंद का कहना है कि भाई बड़ा ही सुशील रहा है ।जान नहीं दे सकता इसे मार कर टांग दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

6 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

9 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

9 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

9 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

9 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

9 hours ago