घायल बाइक सवार को इलाज हेतु तत्काल सीएचसी रतनपुर भेजवाया गया
महाराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।
परसा मलिक थाने के पास मंगलवार की शाम लगभग तीन बजे एक कार चालक तेज रफ्तार से ठूठीबारी से नौतनवां की तरफ आ रहा था उसी समय ग्राम पंचायत मनिकापुर टोला बैकुंठपुर निवासी रामनाथ पुत्र जेठू उम्र 45 वर्ष अपनी बाइक से नौतनवां निजी काम से गया था ।वापस घर जाते समय नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर स्थित परसा मलिक थाने के ठीक सामने बाइक लेकर कार से टकरा गया। इस दौरान रामनाथ की बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही रामनाथ का दाया पैर फैक्चर हो गया।वही घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष ने घायल को तत्काल इलाज हेतु सीएचसी रतनपुर भेजवाया और घटना स्थल से बाइक और कार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बाइक चालक की स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष परसा मलिक सुधाकर प्रसाद ने बताया कि घायल व्यक्ति के परिजनों के द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामले की जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही किया जायेगा।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…