पीयूष गोयल और मिहिर कोटेचा भाजपा की शानदार पसंद है -बाबूभाई भवानजी

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी महिने में संपन्न होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है ।जिसमें उत्तर मुंबई से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव मैदान मे उतारा है ,जबकि मिहिर कोटेचा को मुंबई की उत्तर पूर्व लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया हैl भाजपा नेता और पूर्व उपमहापौर बाबू भाई भवानजी ने दोनों दिग्गज नेताओं पर विश्वास जताने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार माना है और दोनों नेताओं का अभिनंदन करते हुए उनकी जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी है, बाबू भाई भवानजी का मानना है कि पीयूष गोयल पिछले 35 सालों से राजनीति में सक्रिय है l महाराष्ट्र के होने के नाते उन्हें यहां की समस्याओं की जानकारी है और केंद्रीय मंत्री होने के नाते उनका दिल्ली से भी नाता रहा है इसलिए गोयल मुंबई के विकास कार्यों को बेहतर तरीके से कर पाएंगेl जबकि मिहिर कोटेजा मुलुंड क्षेत्र से विधायक हैं lइसलिए उन्हें भी यहां की समस्याओं का पूरी तरीके से अनुमान है लिहाजा दोनों नेता लोकसभा में मुंबई का बेहतर तरीके से प्रतिनिधित्व कर सकेंगेl बाबूभाई भवानजी ने यह भी बताया कि उत्तर मुंबई से दो दफा सांसद रहे गोपाल शेट्टी और मुंबई की उत्तर पूर्व लोकसभा सीट से काम कर चुके मनोज कोटक का कार्यकाल भी यादगार रहेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

3 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

3 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

3 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

3 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

3 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

3 hours ago