कैंसर के मरीजों में तमन्ना चेरिटेबल ट्रस्ट ने वितरित किया अनाज

समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए योजनाबद्ध करें कार्य

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
आर्थिक तंगियों से जूझ रहे कैंसर के मरीजों की सहायता में उतरी तमन्ना चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ -साथ अनाज का वितरण भी किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्षा तमन्ना शेख ने अपने सहयोगियों के परेल पूर्व में स्थिति टाटा मेमोरियल सेंटर परिसर का दौरा किया था। ट्रस्ट की अध्यक्षा का कहना है कि, कैंसर जैसे जानलेवा रोगियों की सहायता करने व उन्हें अपने हांथों खाना खिलाने और उनकी सेवा करने से हमें काफी सकून मिलता है। अनाज वितरण के दौरान अध्यक्षा तमन्ना शेख ने कहा की देश के विभिन्न राज्य ,शहर और कस्बे से कैंसर के इलाज के लिए आए मरीजों कि जितनी भी मदद की जाये कम है। क्योंकि इस हॉस्पिटल में जितने मरीजों को बेड मिल चूका है, उससे अधिक मरीज टाटा मेमोरियल सेंटर परिसर की सड़कों पर पड़े हैं। हालांकि बड़ी संख्या में मरीज और उनके सेवक (परिवारिक सदस्य ) शहर मुंबई और उपनगरीय धर्मशाला , विभिन्न ट्रस्टों द्वारा बनाई गए आश्रमों में रह कर इलाज करवा रहे हैं।
गौरतलब है कि मुंबई की तमन्ना चेरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए विभिन्न सेवाएं प्रदान करने का मन बनाया है। एशिया महादेश की सबसे बड़ी कैंसर हॉस्पिटल टाटा मेमोरियल सेंटर परिसर का दौरा करने बाद ट्रस्ट की अध्यक्षा तमन्ना शेख द्वारा शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ -साथ अनाज का भी वितरण किया गया। अब ट्रस्ट की अध्यक्षा कैंसर के मरीजों की आर्थिक और सामाजिक तरीके से मदद करने के लिए अपने साथ लोगों को जोड़ने में लग गईं हैं। उनका मानना है कि हर इंसान को जीने का हक है हर इंसान की तन्नाएं होती है, बावजूद इसके हर इंसान किसी न किसी परेशानियों में उलझा हुआ है। ऐसे में लोग मिल जुलकर रहें, एक दूसरे के सहयोगी बनें तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। धार्मिक विचारों वाली तमन्ना शेख ने कैंसर हॉस्पिटल के दौरा के बाद कहा कि हम लोग जितना करते हैं वो नाकाफी है। इसके लिए समाज में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए योजनाबद्ध और समूह में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट हमेशा अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य करता है और करता रहेगा। मैं एक और विश्वास दिलाती हूं कि यदि आप लोगों की मदद करते है तो अपने जीवन के कष्ट दूर कर लेते है, और आनंद की अनुभूति करते हैं। अगर आप किसी बात से परेशान है तो किसी दूसरे परेशान की मदद करके देखें, आपकी परेशानियां कम होने लगेगी। इसी मानव धर्म के चलते मैं और मेरी टीम काम कर रही है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

2 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

2 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

2 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

3 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

3 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

3 hours ago