शांति समिति की बैठक सम्पन्न मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु धर्मगुरुओं व ताजियादारों के साथ हुई चर्चा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी मोहर्रम (ताजिया) पर्व के दृष्टिगत थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक का आयोजन थाना परिसर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दिनेश पाठक द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के मुस्लिम धर्मगुरुओं, ताजियादारों, गणमान्य नागरिकों तथा सम्भ्रांत व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।बैठक में सभी प्रतिभागियों से संवाद स्थापित कर उनके विचार, समस्याएं एवं स्थानीय स्तर पर आने वाली संभावित चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही, सभी उपस्थितजनों को मोहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शासन व वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित जनसमूह को आश्वस्त किया गया कि पुलिस प्रशासन पूर्णतः सजग है और त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी अपील की गई कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा यदि कोई व्यक्ति या समूह माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें। ताजियादारों से जुलूस की परंपरागत मार्ग, समय, ध्वनि नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक बातों पर सहमति ली गई तथा उनसे अनुरोध किया गया कि निर्धारित नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। धर्मगुरुओं व आम जनमानस ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा तथा प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा। अंत में थानाध्यक्ष ने सभी का बैठक में शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि पुलिस एवं जनता के आपसी सहयोग से ही त्योहारों को सफलतापूर्वक व शांतिपूर्वक संपन्न कराया जा सकता है।

Karan Pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

2 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

2 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

2 hours ago