भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के घर में लाखों की डकैती, गोलियां और गहने ले उड़े चोर

आरा /बिहार( राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह के घर एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर खिड़की के रास्ते घर में घुसे और करीब 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, 30 राइफल की गोलियां, और 15,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

घटना उस समय हुई जब घर में मौजूद पवन सिंह की सास कलावती देवी और साले सुनील कुमार सिंह गहरी नींद में थे। सुबह दरवाजा न खुलने पर शक हुआ और बाहर जाकर देखने पर खिड़की टूटी मिली। बताया जा रहा है कि चोरों ने खिड़की को पेचकस से जबरन खोलकर प्रवेश किया था।

क्या-क्या हुआ चोरी:

पवन सिंह के ससुराल वालों के मुताबिक, चोरी हुई वस्तुओं में शामिल हैं:

दो सोने की चूड़ियां

एक लक्ष्मी चेन

एक नवाबी चेन

एक मंगलसूत्र

दो सिकड़ी

दो सोने की अंगूठियां

चार जोड़ी छागल (पारंपरिक झुमके)

इनकी कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस जांच में जुटी, एफआईआर दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह मौके पर पहुंचे और नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चोर राइफल चुराने में असफल रहे, लेकिन 30 जिंदा कारतूस चुरा ले गए।

भोजपुर एसपी को सूचना दे दी गई है, और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों में दहशत

इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में चिंता और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पवन सिंह की ओर से कोई बयान नहीं

घटना को लेकर अभी तक पवन सिंह की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

3 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

3 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

3 hours ago