
पंडित नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने मनाई पुण्यतिथि
सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि नगर के नेहरु पार्क स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने मनाई। इस दौरान सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।उनका देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा।वह आजादी की लड़ाई के महानायक थे,अपने जीवन का अधिकांश समय जेल में बिताने के कारण अपने परिवार के लिए भी समय नही दे पाए।निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि नेहरू जी की दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। देश में कई कल कारखाने लगवाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविन्द मिश्र ने कहा कि युवा पंडित नेहरू के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करें। अल्पसंख्यक कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इस्लाम खान ने कहा कि आज देश के विकास की जो नींव जवाहर लाल नेहरू ने रखी है उसी के बल पर देश आगे बढ़ा है। कार्यक्रम को नेता विधानसभा भागीरथी प्रसाद,प्रेमलाल भारती,बदरे आलम,रामविलास तिवारी, सत्यम पांडेय, अभिनीत उपाध्याय,चंद्रमोहन पांडेय, लालसाहब यादव,परमानंद प्रसाद,जयराम उपाध्याय,रोहित यादव, गंगासागर मिश्र, मनीष रजक,आजाद अहमद,डॉ नरेंद्र यादव, डॉ इम्तियाज, देवेन्द्र नाथ,रणजीत सिंह, प्रेमचंद बारी,डॉ याहिया अंजुम, उदय नारायण तिवारी आदि ने संबोधित किया।
More Stories
भीमहर गांव में महिला से मारपीट, पति सहित कई पर गंभीर आरोप
ब्रेकिंग नदी में डूबने से तीन युवको की दर्दनाक मौत
सिकंदरपुर थाना गेट के सामने आग लगने से दो दुकानों में भीषण नुकसान, हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख