संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय बाबा राघव दास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय शनिवार 26 नवंबर ,संविधान के स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर विनीत पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ दर्शना श्रीवास्तव राजनीति विज्ञान विभाग एवं डॉ अजय मिश्र, वेद प्रकाश सिंह, डॉक्टर सूरज गुप्ता, डॉ सज्जन गुप्ता, आदि शिक्षकों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्राचार्य शम्भू नाथ तिवारी ने संविधान दिवस पर सम्बोधित करते हुए कहा कि, संविधान देश के लिए सर्वोपरि है, और इसके मूल कर्तव्यों का पालन करना देश के हर नागरिक धर्म है, वही संविधान दिवस के अवसर पर डॉ अजय मिश्र ने कहा कि, संविधान होना आवश्यक है इतने बड़े देश को चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता है महाभारत काल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय धर्म के आधार पर जिसमें अलग-अलग राजा का धर्म, प्रजा का धर्म, माता-पिता का धर्म पुत्र का धर्म, सभी अपने अपने धर्मों का पालन करते थे। कार्यक्रम को मुख्य रूप से डॉ दर्शना श्रीवास्तव ने संबोधित किया कार्यक्रम में निधि गुप्ता, अंशिका सिंह, अंजली पाठक, अंशिका पाण्डेय, श्वेता वर्मा, प्रिया कुमारी, सौम्या सिंह, मोनिका पाठक, श्वेता गुप्ता, मीरा जयसवाल, अजीत यादव, ज्योति कुमारी, अब्दुल कयूम, आदि छात्र छात्रा काफी संख्या में उपस्थित रहे।जबकि कार्यक्रम को मूर्त रूप प्रदान करने में पंडित विनय मिश्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 hour ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

4 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

24 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago