रासायनिक आपात स्थिति से बचाव के लिए बस्ती में संयुक्त मॉकड्रिल

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी प्रियंका निंरजन के निर्देश के क्रम में रासायनिक आपात, स्थिति से बचाव के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बस्ती द्वारा बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, रुधौली (डिस्टिलरी इकाई), बस्ती में जिले के विभिन्न टीमों एवं स्टेक होल्डर द्वारा केमिकल्स, बॉयोलीजिकल, रेडियालॉजिकल और न्यूक्लियर इमर्जेंसी पर संयुक्त रुप से मॉकड्रिल किया गया।
इस मेगा मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी केमिकल्स, बॉयोलीजिकल, रेडियालॉजिकल और न्यूक्लियर आपदा के दौरान घायल व चोटिल व्यक्तियों के अमूल्य जीवन की रक्षा करना है, सभी रेस्पांस्ड एजेंसियों का रेस्पांस्ड चेक करना व सभी स्टेक होल्डर के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है तथा मॉकड्रिल द्वारा खोज, राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना है।
अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र ने मॉकड्रिल को अनिवार्य रुप से अन्य छोटी, बड़ी इकाईयों में कराये जाने का आह्वान किया, जिसके द्वारा जानमाल की रक्षा की जा सके।
मनोज कुमार शर्मा, कमांडेंट 11वीं वाहिनी वाराणसी के मार्गदर्शन में किया गया, मॉक अभ्यास का नेतृत्व एन.डी.आर.एफ के उप कमान्डेंट प्रेम कुमार पासवान, जिला आपदा विशेषज्ञ, रंजीत रंजन एवं 35 सदस्यीय पूर्ण प्रशिक्षित टीम द्वारा किया गया। डिप्टी कमांडेंट पासवान ने अवगत कराया कि रसायनिक, जैविक व रेडियोधर्मी जैसी आपदायें औद्योगिक इकाईयों में घटित होती है, जिसके विषय में जानकारी ही बचाव का मूल मंत्र होता है।
उक्त मेगा मॉकड्रिल के दौरान उपजिलाधिकारी रुधौली आनन्द श्रीनेत, तहसीलदार केशरी नन्दन, ओमपॉल सिह इकाई प्रमुख शुगर, दिनेश पुण्डीर इंजीनियरिंग हेड, श्रवण कुमार चौहान, डीपीएम त्रिपाठी, सरविंदर सिंह, दिनेश चौधरी, संजय कुमार, आशुतोष तिवारी, बृजेश मिश्रा, मानस मिश्रा, वाई0पी0सिंह, डा0 एन0के0सिंह, राजकपूर केवट, मनोज सिंह, एस0पी0सिंह सहित बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, रुधौली के स्टॉफ, रेस्कुअर एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

3 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

4 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

4 hours ago