खेल से ही होगा सभी दिशाओं में बच्चों का सर्वागीण विकास-जिला जज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सचिव/अपर जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा रविन्द किशोर शाही स्टेडियम देवरिया में जागरूकता/साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन मॉ सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों को सचिव/अपर जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा सम्बोधित करते हुये कहा कि, खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है। उन्होने कहा कि खेल हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। खेल में तैराकी व्यायाम का एक उत्कृष्ट रूप है और यह शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाती है। यह न केवल आपके हृदय प्रणाली को प्रशिक्षित करता है बल्कि सहनशक्ति और मांसपेशियों की ताकत बनाने में भी मदद करता है। जागरूकता कार्यक्रम के साथ बच्चों के बीच तैराकी प्रतियोगिता का भी आयोजन कर उन्हे पुरस्कृत किया गया। तैराकी संघ देवरिया के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह द्वारा गोपाल कृष्ण सिंह संरक्षक तैराकी संघ देवरिया द्वारा विशेष सहयोग देने हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि गोपाल कृष्ण सिंह द्वारा तैराकी संघ के संरक्षक के रूप में अन्य सभी पहलुओं का नेतृत्व किया गया जिससे इस जागरूकता कार्यक्रम/ प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका। तैराकी संघ देवरिया के अध्यक्ष ने तैराकी संघ देवरिया के सचिव देवानन्द भारती, कार्यक्रम के संचालक/कोषाध्यक्ष संजीव कुमार दुबें, विवेकानन्द शर्मा उपाध्यक्ष के योगदान की भी सराहना की, जिन्होंने इस आयोजन के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। तैराकी संघ देवरिया के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह द्वारा सचिव/अपर जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी को तरणताल का संचालन व अभ्यास करने हेतु माह-अक्टूबर 2024 तक करने हेतु एक मेमो (अनुरोध पत्र) जिलाधिकारी के नाम से भी सौपा, जिसे सचिव द्वारा सम्बन्धित से अग्रिम कार्यवाही करने हेतु आश्वासन दिया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

2 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

3 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

3 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

3 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

6 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago