समाज सुधारक राजा राममोहन राय की जयंती पर डीएम ने छात्राओं की रैली को दी हरी झण्डी

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती पर जिलाधिकारी प्रियंका निंरजन ने छात्राओं की रैली को हरी झण्डी दिखाकर’ जीजीआईसी से रवाना किया। इसमें राजकीय बालिका इण्टर कालेज, श्रीकृष्ण गर्ल्स इण्टर कालेज, आर्य कन्या इण्टर कालेज तथा बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राए शामिल हुयी। रैली अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में जाकर समाप्त हुयी।
रैली को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रकोष्ठ, भारत सरकार के संस्कृति मत्रालय द्वारा संचालित है। इसका पश्चिम बंगाल सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1961 द्वारा पंजीकृत है। यह संस्था भारत में पब्लिक लाइब्रेरी सिस्टम और उससे जुड़ी सेवाओं की मजबूती के लिए कार्य करती है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय पुस्तकालय तंत्र का विकास करते हुए, पुस्तकालयों को वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान करना है। सोसाइटी द्वारा अनुसंधान को बढावा दिया जाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि राजा राममोहन राय ने सतीप्रथा के विरूद्ध आन्दोलन चलाकर इसे समाप्त किया था। रैली के दौरान छात्राओं ने हाथ में तख्तिया ले रखी थी, जिस पर राजा राममोहन राय द्वारा किये गये कार्यो से संबंधित नारे लिखे हुए थे, छात्राओं द्वारा इस आशय के नारे भी लगाये जा रहे थे। राजा राममोहन राय की जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर छात्राओं द्वारा, जागरूकता रैली के आयोजन के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डी.एस. यादव, प्रधानाचार्या नीलम सिंह, मुस्लिमा खातून, मानवी सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव तथा अन्य कालेज की अध्यापिकाए उपस्थित रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

21 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

21 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

21 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

21 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

21 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

22 hours ago