जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सभी 29 ब्लैक स्पॉट स्थानों, अंडर पास सहित अन्य सभी आवश्यक स्थानों पर बैनर,पोस्टर लगवाने के साथ ही मेजर लोकेशन की भी जानकारी ली गई, तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने दुर्घटना बाहुल्य स्थानों के चिन्हांकन, हेतु सभी थानों के माध्यम से रिपोर्ट मंगाए जाने का निर्देश ए आर टी ओ मोo अजीम को दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बस चालकों,एजेंसियों,व्यापार मंडल के साथ प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से बैठक करें। परिवहन विभाग द्वारा चलाई जा रही सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए पोस्टर , बैनर, विद्यालयों में वाद विवाद प्रतियोगिता कआदि का आयोजन कर जागरूक किये जाने का निर्देश सम्बंधित को दिए।
जिलाधिकारी ने ठंढ के मौसम में दुर्घटना को कम करने एवं कोहरे के दृष्टिगत अभी से तैयारियां, शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि, सभी वाहनों खासकर गन्ना ढोने वाली ट्रॉलियों एवं ट्रकों में रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगना सुनिश्चित किया जाए। दुर्घटना की संभावना वाले ब्लैक स्पॉट्स पर ब्लिंकर्स, संकेतक इत्यादि अनिवार्य रूप से लगाया जाए।
जिलाधिकारी ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर लगाम कसने का निर्देश दिया। इसके अलावे जिलाधिकारी ने वाहन पार्किंग हेतु अधिशासी अधिकारी पड़रौना को, भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान के तहत रोड सेफ्टी आइकॉन्स को प्रोत्साहन देने के लिए अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति(गुड सेमेरिटन) को, सड़क सुरक्षा कोष से पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। यह राशि सड़क सुरक्षा कोष से आवंटित की जाती है। उन्होंने जनपद के गुड सेमेरिटनों को सम्मानित करने का निर्देश एआरटीओ को दिया।डीएम ने नागरिकों से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने की अपील की, जिससे उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि, राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का हेल्पलाइन नंबर 1033 या 108 नंबर डायल कर मदद पहुंचाई जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि 1033 नंबर डायल करते ही हाईवे पर एंबुलेंस, क्रेन और वेहिकल तीनों पहुंचते हैं और आवश्यकतानुसार घायल का सहयोग करते हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पाण्डेय, एआरटीओ मोo अज़ीम, के साथ अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, डीआईओएस, व अन्य सभी सम्बंधित अधिकारी मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago