बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान पर आज काँग्रेसजनो ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह की अगुवाई मे ग्राम पंचायत भारतीय सँविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करके विशुनपुर राहू से हाजी विलाइत होते हुए गाँधी चबूतरा शेखु़वापुर बलाक चित्तौरा तक भारत जोडो पदयात्रा निकालकर जाति धर्म व अलगाव वादियोँ से दूर रहकर भारत देश के आजादी के धरोहरोँ व भारतीय सँविधान की सुरक्षा एवं सम्मान बहाल रखने , जनविरोधी भाजपा सरकार के द्वारा देश व समाज मे किसानों , गरीबो , दलितोँ , छात्रों नौजवानोँ महिलाओ की अनदेखी करके सुरसा की तरह मुँह फैला रही मंहगाई , भ्रष्टाचार शोषण अत्याचार से निजात पाने के लिए काँग्रेस पार्टी से नाता जोडने की अपील की गई। इस दौरान 11 सूत्रीय माँगपत्र महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित जिलाधिकारी बहराइच के माध्यम से सौँपा गया। जिसमे अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थल विशुनापुर राहु तथा गाँधी चबूतरा शेखु़वापुर ब्लाक चित्तौरा का सुन्दरीकरण व जीर्णोध्दार करने की पुरजोर तरीके माँग की गई। साथ ही हाजी विलाइत गाँव में जलनिकासी की ब्यस्था , शेखवापुर मे नाली , खडँजा , शौचालय सहित सम्पूर्ण विकास कार्यो मे धाँधली पर अँकुश लगाने तथा बिजली कटौती समाप्त करने की मांग की गई। पदयात्रा मे शहर काँग्रेस कमेटी बहराइच के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल , ब्लाक अध्यक्ष चित्तौरा मुस्तफा राजू , ब्लाक अध्यक्ष बलहा एहसान वारिस , नबाबगँज के अध्यक्ष रामदीन गौतम ने सँचालन किया। पदयात्रा को श्री राम एडवोकेट, सतेन्द्र मोहन श्रीवास्तव , शकील अहमद नबाबगँज बबलू अँसारी सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…