बहराइच के सर्वांगीण विकास में संयुक्त संगठन बनेंगे मील का पत्थर

●पिरामल और वर्ल्ड विज़न ने किया संगोष्ठी का आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
जिले के सर्वांगीण विकास में संयुक्त संगठन मील का पत्थर बनेंगे पिरामिल और वर्ल्ड विज़न ने संगोष्ठी का आयोजन कर विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर यह संकल्प लिया है।जिले में क्रियाशील अनेकों संस्थाओं में से देश की दो बड़ी संस्थान पिरामल फाउंडेशन और वर्ल्ड विज़न इंडिया द्वारा होटल हर्ष रिजेंसी में एक विकासोन्मुखी एन.जी.ओ कार्यशाला का आगाज़ किया गया। जिसका उद्देश्य बहराइच में कार्यरत सभी एन जी ओ को एक प्लेटफार्म पर लाकर जिले के सर्वागीण विकास हेतु पहल करना रहा। जिसमें उन्होंने जिले की स्थानीय संस्थाओं को आमंत्रित किया । कार्यशाला में 11 स्थानीय संस्थाओं ने भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने कार्यक्षेत्र के बारे में प्रस्तुत किया। जिसमे सभी का कार्यक्षेत्र भिन्न भिन्न रहे। जैसे : शिक्षा, स्वच्छ पेयजल, आपदा प्रबंधन, किशोरी बालिकाओ की शिक्षा , समावेषी शिक्षा और किचन गार्डन जैसे विषयों पर जनपद में काम कर रही है । जिसकी सराहना पिछले कार्यशाला में ज़िला विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित कर किया गया था। इसी कड़ी को आगे बढ़ाने की पहल में पुनः इस कार्यशाला के दूसरे चरण के रूप को आयोजित किया गया था। कार्यशाला का उद्देश्य विकास की राह पर चल रहे सभी संस्थाओं का जनपद को उन्नति की तरफ कैसे ले जाया जा सके और उसमें क्या बेहतरी की जाए आदि पर ज़ोर देता है। जिससे ज़िले का नाम रौशन हो उसके लिए हम सबको संयुक्त होकर काम करना होगा। जिसमे पिरामल फाउंडेशन की तरफ से डिस्ट्रिक्ट लीड परवेज़ खान ने सबका स्वागत करते हुए अपनी बात रखी और कहा कि हमे सरकार,समाज और बाजार के साथ काम करना है अगर हम इस माध्यम से कार्य करते है तो बिल्कुल क़ामयाबी मिलेगी। इसके साथ वर्ल्ड विज़न इंडिया के डिस्ट्रिक्ट लीड सुमंता जी ने बताया कि हम अगर सभी लोग अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाए और ज़िला प्रशासन के सामने आइडिया को बतायेंगे तो हम जनपद को सफलता की सीढ़ी चढ़ाने में सफल होंगें। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में पिरामल फाउंडेशन की तरफ से सीनियर प्रोग्राम लीडर सैफ्फुर रहमान द्वारा बहराइच में अब तक के पिरामल फाउंडेशन के किये कार्यों को बताया गया। जिसमें शिक्षा से जुड़े कार्यों एवं आगामी योजनाओं की भी बात की गई।वही टीम पिरामल से डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीड मोहम्मद यूसुफ ने अपने कार्यरत विभाग स्वास्थ्य से जुड़े विषय को प्रस्तुत क़िया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में टीम पिरामल से गांधी फेलो देवयानी,कृति,शालिनी, शगुफ़्ता भी मौजूद रहे। वहीं वर्ल्ड विज़न इंडिया की टीम से अशोक,पंचशील संस्थान से ध्रुव,महिला बाल विकास संस्थान से संतोष,परजायत्न से अनिल त्रिपाठी, हुमाना से पीरचंद,मनोज आदि मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव डूबी, 15 लोग थे सवार; 15 वर्षीय किशोरी लापता

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बागमती नदी…

17 minutes ago

नाइट स्टे की बात कहकर निकले थे घर से, सुबह मिली हादसे में मौत की खबर; चार परिवारों में मातम

जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…

54 minutes ago

बारिश और हवाओं से बिगड़ेगा मौसम! 25-26 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…

1 hour ago

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

2 hours ago

पुलिस बनकर आए, हथियार दिखाए और वारदात की; गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…

2 hours ago

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

2 hours ago