देवरिया (राष्ट्र की परम्परा/ RKP NEWS) पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी सदर,क्षेत्राधिकारी नगर एवं तहसीलदार सदर देवरिया द्वारा कुख्यात अपराधीकमलेश्वर प्रताप उर्फ अप्पू पुत्र उदय प्रताप सिंह सा0 मुण्डेरा बाबू थाना तरकुलवा जनपद देवरियाके एक मंजिला मकान जो उसके द्वारा अपने अपराध से अर्जित धन द्वारा बनवाया गया है, को थानाध्यक्ष तरकुलवा, स्थानीय कानूनगो, लेखपाल एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में मुनादी कराकर धारा-14(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 के तहत कुर्क किया गया। यह कुर्की की कार्यवाही श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय जनपद देवरिया के आदेश संख्या-1747/रीडर 2022, वाद संख्या-1209/2022 सरकार बनाम कमलेश्वर उर्फ अप्पू के अन्तर्गत धारा-14(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 के तहत की गई है।
ज्ञातव्य है कि अभियुक्त/ गैंग लीडर कमलेश्वर प्रताप उर्फ अप्पू पुत्र उदय प्रताप सिंह सा0 मुण्डेरा बाबू थाना तरकुलवा जनपद देवरिया द्वारा एक संगठित गिरोह बनाया गया है, जो जनपद स्तर पर सक्रिय है । यह गिरोह अपने आर्थिक,भौतिक एवं दुनियाबी लाभ हेतु मारपीट, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, फिरौती वसूलने एवं रंगदारी मांगने का अपराध करता है । ये अपराध गंभीर श्रेणी के अपराध हैं। इस गैंग का समाज में काफी भय एवं संत्रास है । इस गिरोह का गैंग लीडर/अभियुक्त कमलेश्वर प्रताप उर्फ अप्पू क्षेत्र में लूट करने, फिरौती एवं रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात है । यह अपराध के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षो से लगातार सक्रिय है। इसके द्वारा कारित किये गये अपराधों के दृष्टिगत वर्ष 2017 में पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया के अनुमोदनोपरान्त इसकी हिस्ट्रीशीट खोली गयी। कमलेश्वर व उसके गैंग के द्वारा किए जाने वाले अपराधों के दृष्टिगत उसके उपर वर्ष 2016 में जिलाधिकारी देवरिया द्वारा गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी। कमलेश्वर उर्फ अप्पू का आपराधिक इतिहास निम्नवत है–
Ai निर्मितफोटो बिहार में बाढ़ का कहर, 15 जिलों में 47.33 लाख से अधिक लोग…
राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…