Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनवविवाहिता ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की

नवविवाहिता ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की

बलिया(राष्ट्र की परम्पर) – रविवार की रात पकड़ी गाँव मे एक नवविवाहिता ने पँखे के हुक के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवविवाहिता के परिजनों के तरफ से समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर पुलिस को नही दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ी गाँव निवासी अवधेश सिंह के पुत्र अभिजीत सिंह की शादी इस वर्ष 29 अप्रैल को दोकटी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गाँव निवासी रामनरेश की पुत्री रितु सिंह 25 वर्ष के साथ हिन्दू रीतिरिवाज के साथ धूमधाम से हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से परिवार में सब ठीक ढंग से चल रहा था। मृतिका नवविवाहिता के पति अभिजीत सिंह कही बाहर रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं।पिछले कुछ दिनों से वह घर आये हुए हैं। रविवार को अभिजीत सिंह अपनी बहन के यहाँ गए हुए थे। रविवार की शाम करीब आठ बजे रितु सिंह ने अपने कमरे में जाकर पँखे की रही थी तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सको ने नवविवाहिता रितु सिंह को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष पकड़ी लालमणि सरोज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतिका के मायके के लोगो द्वारा कोई तहरीर नही दी गई।अगर तहरीर मिलती है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments