Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी की प्रेरणा से रेड क्रॉस सोसायटी में जुड़ रहे नए सदस्य

जिलाधिकारी की प्रेरणा से रेड क्रॉस सोसायटी में जुड़ रहे नए सदस्य

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर प्रदेश भर में रेड क्रॉस सोसायटी से जोड़ने के लिए मुहिम चलाई जा रही है।जनपद में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र सिंह राज्यपाल के निर्देशों का पालन करते नजर आ रहे है जिससे रेड क्रॉस को मजबूती दी जा सके।डीएम डॉ. दिनेश चंद्र जिले में रेड क्रॉस सोसाइटी में सदस्यता अभियान चलाकर सेवा और संस्कार का नवजागरण पैदा कर रहे हैं।बुधवार को रेड क्रॉस सोसाइटी समिति के प्रबंध समिति सदस्य राकेश चंद्र श्रीवास्तव व आजीवन सदस्य सरदार परविंदर सिंह सम्मी के नेतृत्व में जिलाधिकारी की प्रेरणा से प्रेरित होकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने रेडक्रॉस की संस्था को ग्रहण किया। रेडक्रॉस सोसाइटी के नवीन सदस्यों ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।इस अवसर पर सोनी श्रीवास्तव,सीमा कुमारी,दीपा आनंद, चरणजीत कौर,स्मिता श्रीवास्तव,सागर रूपानी सहित अन्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments