महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। यूपी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर द्वारा आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन 102 यूपी कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक सिंह द्वारा किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल ने कैडेट्स को देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं को एक बेहतर नागरिक बनाता है,और उनमें आत्मविश्वास, संयम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है।
शुक्रवार को आरम्भ हुए शिविर में शिविर सुरक्षा और शस्त्र प्रशिक्षण के अंतर्गत फायरिंग अभ्यास की बारीकियों की जानकारी 102 यूपी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा द्वारा दी गई। उन्होंने कैडेट्स को फायरिंग के दौरान सुरक्षा नियमों, मुद्रा, लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने एवं तकनीकी पक्षों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…
बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…