भाकपा एवं सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पत्रक सौपा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भाकपा एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मोहन सेतु एवं पीपा का पुल बनाने को लेकर मोहन सेतु पर प्रदर्शन करते हुए, लोकनिर्माण अवर अभियंता को पत्रक सौपा। बताते चलें कि सपा के पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई की अध्यक्षता में भाकपा एवं सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर, मोहन सेतु एवं पीपा पुल तथा सोनू घाट से बरहज एवं पकड़ी बाजार से बराव, मोहरा समोगर, करूअना से सलेमपुर मार्ग बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 25 दिन के अंदर सड़क निर्माण एवं मोहन सेतु, पीपा पुल शुरू नही किया जाता हैं तो हम सभी कार्यकर्ता क्षेत्र की जनमानस के साथ आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।वही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा ने कहा कि, परसिया देवार,विशुनपुर देवार एवं मऊ जनपद क्षेत्र के हजारों लोग प्रतिदिन, अपना जान जोखिम में डाल कर सरयु नदी पार कर इस पार से उस पार आते जाते हैं, जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती हैं। पीपा का पुल बांधने का कार्य लोकनिर्माण के तरफ से अप्रैल महीने में शुरू किया गया था तब क्षेत्र के लोगो में एक आशा जगीं थी, कि हम अपने पशुओं के लिए चारा और घर के लिए खाद्य पदार्थ अपने निजी साधन से बाढ़ आने से पहले एकत्रित कर लेंगे। लेकिन पीपा का पुल के अधर में लटकने से क्षेत्र के लोगो के चेहरे पर उदासी के बादल छाए है। उन्होंने बताया कि यदि एक सप्ताह के अंदर पीपा का पुल नही लगाया जाता हैं तो लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रख , सड़क से सदन तक जनता की आवाज बुलंद करने के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान संजय यादव, आशीष यादव, राधेश्याम यादव, विनोद सिंह, कलक्टर शर्मा,प्रभा भारती, देवराज यादव, विजय शंकर सिंह कौशिक, रामनरेश यादव, राजेन्द्र पाल के साथ आदि लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

1 hour ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 hour ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

1 hour ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

2 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

2 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

2 hours ago