भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल ऐप्प जारी: डीईओ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी) एक ऑनलाइन प्लेटफार्म जारी किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य एक प्लेटफार्म के माध्यम से मतदान सम्बधि सेवा प्रदान करना है। इसके द्वारा मतदाता रजिस्ट्रेशन, वोटर आईडी की वर्तमान स्थिति, इलेक्ट्रोरल रोल में अपना नाम ढूंढना, पोलिंग स्टेशन की लोकेशन ढूंढना, वोटर आईडी संशोधन किसी प्रकार की मतदान से सम्बंधित शिकायत, विदेशी मतदाता को मतदान से सम्बंधित सेवा प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि एनवीएसपी का रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपने मोबाइल या कम्प्यूटर एनवीएसपी पोर्टल की अधिकारिक बेवसाइट पर जाए और सभी दस्तावेज भरने के बाद इसे ध्यान से पढ़ ले और फार्म को सबमिंट कर दे। सफलतापूर्वक सबमिट करने के पश्चात आप को एक रिफरेंस नम्बर मिलेगा इसके माध्यम से आप अपना एप्लीकेशन फार्म का स्टेटस देख सकते है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग इस एप्लिकेशन को वेरीफाई करने के पश्चात आपकी वोटर आईडी अप्रूव हो जायेगी, जिसे आप एनवीएसपी के पोर्टल से डाउनलोड कर सकते है। इसकी भौतिक प्रति आप के वर्तमान पते पर डाक के माध्यम से पहूँचेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

10 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

10 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

10 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

10 hours ago